IPS Ajay Pal Sharma: पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रविवार (27 अप्रैल) को यूपी के ‘सिंघम’ और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो में वह TMC प्रत्याशी और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले जहांगीर खान के घर पर जाकर उनके कथित गुंडों को सख्त चेतावनी देते दिख रहे हैं