IPO News: इस महीने के आखिरी में जो आईपीओ खुले, उनमें से कुछ को लेकर खुदरा निवेशकों और हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स के फीके रुझान ने मार्केट को परेशान कर दिया। हालांकि अगले महीने जून में ₹8000-₹10000 करोड़ के 6 से अधिक इश्यू खुलने वाले हैं तो एक बार फिर आईपीओ मार्केट गुलजार रहने वाला है। जानिए कि इस महीने आईपीओ मार्केट में कैसी रौनक रही और फीके रुझान पर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?