IPO Market: पिछले कुछ महीनों से घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली का भारी दबाव बना हुआ है। इसका असर सेकंडरी यानी लिस्टेड स्पेस ही नहीं बल्कि प्राइमरी यानी आईपीओ मार्केट में भी दिखा। इसके चलते मेनबोर्ड आईपीओ सेगमेंट यानी कि बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने वाले स्टॉक्स का सेगमेंट लगातार तीसरे महीने ठप पड़ा हुआ है। वहीं एसएमई सेगमेंट में थोड़ी चहल-पहल बनी हुई है