IPL 2025 Retention Rinku Singh: आईपीएल 2025 के गेमा ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने रिटेंशन का ऐलान कर दिया है. इस बार केकेआर की ओर से 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है. इन 6 रिटेंशन में सबसे बड़ा नाम रिंकू सिंह रहे. डिफेंडिंग चैंपियन ने उन्हें 13 करोड़ में अपने साथ जोड़ा. कोलकाता के रिटेंशन में जिसमें ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टेस्ट टीम इंडिया में पहली बार जगह बनाने वाले हर्षित राणा का नाम भी शामिल है. लेकिन रिटेंशन के दौरान केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ एक खेला हो गया और कहा जा रहा है कि उनको करीब पांच करोड़ का नुकसान हुआ है. दरअसल, केकेआर की रिटेंशन लिस्ट में रिंकू सिंह का नाम सबसे पहले था. बीसीसीआई ने नियम के मुताबिक़ पहले खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए कम से कम 18 करोड़ का ब्रैकेट रखा था.