IPL 2025 Mega Auction -BCCI ने मंगलवार, 5 नवंबर को IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी साझा करने के साथ ही मेगा ऑक्शन के वेन्यू का भी ऐलान किया। BCCI ने रियाद की जगह सऊदी अरब के जेद्दा को चुना है। यहां 24 और 25 नवंबर दो दिन तक मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा।दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय T20 लीग IPL के 2025 सीजन के मेगा ऑक्शन के लिए 16 देशों के 1500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। (BCCI) ने मंगलवार, 5 नवंबर को IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले खिलाड़ियों को लेकर जानकारी दी है।