(खबरें अब आसान भाषा में)
प्रियांश आर्य ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए 47 रनों की शानदार पारी खेली. ये उनका आईपीएल डेब्यू मैच है. आर्य दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओवर में 6 छक्के लगाने के बाद सुर्ख़ियों में आए थे. प्रियांश ने 23 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली, इसमें 2 छक्के और 7 चौके जड़े.