कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर अब प्लेआफ क्वालीफिकेशन की उसकी राह में सबसे बड़ी बाधा होंगे जब उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल के अहम मैच में शनिवार को ईडन गार्डंस पर मेजबान के खिलाफ उतरेगी. चंडीगढ़ में खेले गए पिछले मुकाबले में केकेआर 111 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी.