Ishan Kishan Mumbai Indians Right to Match card: आईपीएल 2025 से पहले ईशान किशन को बड़ा झटका लगा है. बीसीसीआई के एक नियम ने इस खिलाड़ी का खेल बिगाड़ दिया है. मुंबई इंडियंस के साथ ईशान किशन का नाता टूट सकता है. मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह सहित पांच खिलाड़ियों को जहां रिटेन किया. वहीं साल 2018 से लेकर अभी तक मुंबई की टीम के लिए आईपीएल खेलने वाले धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन का नाम रिटेंशन लिस्ट से बाहर रहा. इसके बाद फैंस को लगा कि मुंबई की टीम ने शायद इशान किशन के लिए नीलामी में राईट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करने का प्लान बनाया होगा. लेकिन अब बीसीसीआई के एक नियम के चलते मुंबई की टीम नीलामी के दौरान उनके लिए RTM का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी.