(खबरें अब आसान भाषा में)
बहुत कम ऐसा देखने को मिलता है जब टीम फाइनल में ना पहुंच पाए पर उस टीम के खिलाड़ी सारे ईनाम ले उड़े. गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर में हार गई पर इस टीम के खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन किया. साई सुदर्शन ने 15 मैचों में 759 रन बनाए और जीता ऑरेंज कैप वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 25 विकेट लेकर जीता पर्पल कैप.