न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को जिन 20 अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी की उसमें विलियमसन का नाम शामिल नहीं है. उनके अलावा डेवॉन कॉनवे, फिन एलन, टिम सीफर्ट और लॉकी फर्ग्यूसन भी इस सूची में शामिल नहीं है. यह सभी खिलाड़ी विदेशों में टी20 लीग में खेल रहे हैं. संभावना है कि विलियमसन फिर से अनौपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे.