कोलकाता के पिछले सीजन में मिली जीत में अहम रोल एक ऐसे खिलाड़ी का था जो टीम में बतौर गेंदबाज आया थी फिर वो बन गया टूर्नामेंट का सबसे खतरनाक ओपनर.सुनील नरेन ने बतौर ओपनर आईपीएल में बड़ा इम्पैक्ट डाला और 180 की स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए हैं. इसीलिए कोलकाता टीम मैनेजमेंट उनको इस सीजन में एक बार फिर बतौर ओपनर उतारने का मन बना रहा है.