आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस साल की ट्रॉफी जीतने के बावजूद आरसीबी अगले सीजन से पहले लियाम लिविंगस्टोन सहित 4 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. अगले सीजन के लिए जो खिलाड़ी रिटेन किए जाएंगे उनके नाम पर मुहर विराट कोहली और रजत पाटीदार लगाएंगे.