Instagram: आपने इंस्टाग्राम पर किसी ऐसे प्रोडक्ट के ऐड कितनी बार देखे हैं जिसके बारे में आप बात कर रहे थे या जिसे आपने इंटरनेट पर सर्च किया था? लंबे समय से लोग यह मान चुके हैं कि इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे ऐप आपकी बातचीत सुनते हैं और फिर उससे जुड़े ऐड दिखाते हैं, जो प्राइवेसी के लिए एक बड़ा खतरा है।