INS Taragiri : INS तारागिरी को ‘कंबाइंड डीजल या गैस’ (CODOG) तकनीक से चलने के लिए तैयार किया गया है, जिससे यह तेज रफ्तार और लंबे समय तक ऑपरेशन करने में सक्षम बनता है। इस युद्धपोत को कई तरह के समुद्री मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें बेहद आधुनिक हथियार सिस्टम लगाए गए हैं, जिनमें सुपरसोनिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और पनडुब्बी रोधी सिस्टम शामिल हैं।