Influx Healthtech IPO Listing: इनफ्लक्स हेल्थटेक हेल्थकेयर सेक्टर में कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज मुहैया कराती है। महाराष्ट्र के ठाणे में इसकी तीन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?