IndusInd Bank shares: इंडसइंड बैंक के शेयरों में आज 30 अप्रैल को बाजार खुलते ही तेज गिरावट देखी गई और शेयर का भाव करीब 3% तक लुढ़क गया। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि बैंक के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर सुमंत कठपालिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका यह इस्तीफा बैंक के डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में गड़बड़ियों और गलत अकाउंटिंग को लेकर उठे सवालों के बीच आया है