Indore Cleanest City: भारत सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के इंदौर लगातार आठवीं बार सबसे स्वच्छ शहर घोषित हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को सुपर स्वच्छ लीग की पहली कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर इंदौर को पुरस्कृत किया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने यह अवार्ड ग्रहण किया