IndiGo Flight Cancel: पिछले दो दिनों से इंडिगो के कामकाज की बदतर हालत देखते हुए DGCA ने इंडिगो से बातचीत करने के लिए आज 4 दिसंबर को मीटिंग बुलाई थी। 3 और 4 दिसंबर को मिलाकर इंडिगो की करीब 250 से 300 फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। इंडिगो के अधिकारी आज इस मीटिंग में DGCA के सामने इस संकट से निपटने का प्लान बता सकते हैं