Secunderabad Railway Station Train Shift: दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर रीडेवलपमेंट का काम जारी है। ऐसे में रेलवे ने करीब 20 ट्रेनों को दूसरे टर्मिनल पर शिफ्ट कर दिया है। 150 साल पुराने इस रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत अपग्रेड किया जा रहा है। यहां से रोजाना करीब 2 लाख यात्री सफर करते हैं।