(खबरें अब आसान भाषा में)
Indian Overseas Bank (IOB) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने रेपो लिंक्ड लैंडिंग रेट (RLLR) में 50 बेसिस प्वाइंट (0.50%) की कटौती का ऐलान किया है। अब RLLR की दर 8.85% से घटकर 8.35% हो गई है। यह फैसला बैंक की एसेट लायबिलिटी मैनेजमेंट कमेटी (ALCO) की 11 जून 2025 को हुई बैठक में लिया गया।