India vs UAE Highlights Match Score Asia Cup: एशिया कप 2025 का दूसरा मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन भारत और यूएई के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यूएई की पूरी टीम 13.1 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को 58 रन का टारगेट मिला। भारत ने आसानी से 4.3 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया। भारत ने यूएई को 9 विकेट से मात दी है