India Vs South Africa : नोर्त्जे लगातार लगी चोटों से उबरकर अब घरेलू मैदान पर फिटनेस साबित कर चुके हैं, जिसकी वजह से उन्हें भारत के खिलाफ सीरीज़ के लिए शामिल किया गया है। उनकी वापसी टीम के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, क्योंकि तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा पसलियों की चोट के कारण चार हफ़्तों के लिए टीम से बाहर हैं