India vs Pakistan Live Score, Champions Trophy 2025: बस कुछ ही देर में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला शुरु होगा। इस अहम मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें तैयार है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को यह मैच जीतना जरूरी है, जबकि भारत अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा