India-US Trade Deal: एस. जयशंकर ने मीटिंग के बाद X पर एक पोस्ट में लिखा, “आज दोपहर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलकर खुशी हुई। भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर उपयोगी चर्चा हुई।” विदेश मंत्री ने आगे कहा कि दोनों पक्ष साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न द्विपक्षीय तंत्रों की जल्द बैठकें करने पर सहमत हुए।