Karun Nair: साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में करुण नायर को अपना पहला टेस्ट खेलने का मौका मिला था। हालांकि डेब्यू मैच में वो सिर्फ 4 रन ही बना सके। चेन्नई में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में नायर ने शानदार वापसी करते हुए नाबाद 303 रन की पारी खेली और इतिहास रच दिया। वह वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने