Sun Sep 22 2024 03:26:54 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
PM मोदी के न्यूयॉर्क के कार्यक्रम
पीएम मोदी आज न्यूयॉर्क में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। वो एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और बायोटेक्नोलॉजी की एटवांस तकनीक के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ भी बातचीत करेंगे। पीएम मोदी 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में समिट ऑफ द फ्यूचर को संबोधित करेंगे।
Sun Sep 22 2024 03:25:28 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे। वो तीन दिन की अमेरिकी यात्रा पर हैं और आज दूसरा दिन है। इसके पहले पीएम मोदी ने 21 सितंबर को दिन में फिलाडेल्फिया में क्वाड लीडर्स समिट में भाग लिया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, जापानी पीएम फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानी के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
Sun Sep 22 2024 03:23:42 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
297 प्राचीन वस्तुएं भारत को सौंपी गईं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अमेरिकी यात्रा के दौरान देश से तस्करी करके लाई गई 297 प्राचीन वस्तुएं भारत को सौंपी गईं। इस तरह 2014 से अब तक भारत द्वारा बरामद की गई कुल प्राचीन वस्तुओं की संख्या 640 हो गई है। अकेले अमेरिका से वापस की गई कुल प्राचीन वस्तुओं की संख्या 578 होगी।
Sun Sep 22 2024 03:22:35 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
केजरीवाल लगाएंगे जनता की अदालत
आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में जोरदार लड़ाई के लिए आम आदमी पार्टी कमर कस रही है। उसका फोकस बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर है। इसी बीच अरविंद केजरीवाल दिल्लीमें जंतर-मंतर पर ‘जनता की अदालत’ को संबोधित करेंगे।