Mon Dec 30 2024 03:10:23 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
इसरो लॉन्च करेगा PSLV C60 रॉकेट
इसरो 30 दिसंबर को रात 9:58 बजे श्रीहरिकोटा स्थित अपने दूसरे लॉन्च पैड से PSLV C60 रॉकेट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद आज रात 8:58 बजे इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ की देखरेख में उल्टी गिनती शुरू होगी। यह एक महत्वपूर्ण क्षण होगा, क्योंकि PSLV C60 PSLV श्रृंखला में 62वां मिशन और PSLV कोर-अलोन कॉन्फ़िगरेशन का उपयोग करने वाला 18वां प्रयोग है।
Mon Dec 30 2024 03:08:50 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
संभल जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल
उत्तर प्रदेश के संभल में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल जाने वाला है। सपा प्रतिनिधिमंडल में सांसद हरेंद्र मालिक, रुचिवीरा, इकरा हसन, जिया उर रहमान बर्क और नीरज मौर्या होंगे। संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा में 4 लोगों की मौत के बाद सपा का प्रतिनिधिमंडल अब उनके परिवारों से मुलाकात करेगा। सपा की तरफ से पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपये भी दिए जाएंगे।
Mon Dec 30 2024 03:08:38 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
बिहार में BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में चक्का जाम का ऐलान
बिहार में BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में सोमवार को चक्का जाम का ऐलान किया गया है। BPSC की 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों को सीपीआईएमएल का समर्थन मिला है। भाकपा-माले ने छात्रों की मांग का समर्थन करते हुए 30 दिसंबर को चक्का जाम करने का फैसला किया है।
Mon Dec 30 2024 03:08:23 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
किसानों ने पंजाब में बंद का आह्वान किया
किसानों ने पंजाब में बंद का आह्वान किया है। इसके चलते पंजाब जाने वाली 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। किसानों के पंजाब बंद के ऐलान के बाद पूरे पंजाब में लोगों से बंद को समर्थन देने की अपील की गई है। आपातकालीन सेवाओं को छूट रहेगी। किसान पिछले कुछ दिनों से अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
Mon Dec 30 2024 03:09:27 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम
राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही एक बार फिर ठंडी हवाएं चलीं, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक अधिकतम तापमान सामान्य से कम और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है। साथ ही 1 जनवरी तक दिल्ली में मध्यम से घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।