Thu Oct 17 2024 02:58:04 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
सैनी के साथ 10 से 12 मंत्री भी ले सकते हैं शपथ
नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 10 से 12 मंत्री भी आज शपथ ले सकते हैं। बता दें कि 5 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए थे। बीजेपी ने 90 में से 48 सीटें जीतीं तो वहीं कांग्रेस के खाते में 37 सीटें आईं।
Thu Oct 17 2024 02:57:57 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
आज सीएम पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी
हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में यह शपथ ग्रहण समारोह हरियाणा के लिए बेहद खास होगा। आज नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेंगे।