Sun Nov 03 2024 02:21:07 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
CM योगी ने दी ‘भैया दूज’ की बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भैया दूज के मौके पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘भाई-बहन के अटूट स्नेह और समर्पण के प्रतीक, पावन पर्व ‘भैया दूज’ की सभी भाइयों-बहनों को हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में यह पवित्र बंधन सदा बना रहे। हर परिवार खुशहाली और प्रेम से आबद्ध रहे।’
Sun Nov 03 2024 02:11:41 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
LoP चुनने के लिए बीजेपी विधायक दल की श्रीनगर में बैठक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू इकाई लगभग छह साल के अंतराल के बाद चार नवंबर से शुरू हो रहे जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पहले सत्र से पूर्व अपने विधायक दल का नेता चुनने के लिए रविवार यानि आज श्रीनगर में एक बैठक करेगी। बता दें कि भाजपा ने हाल ही में संपन्न जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में 29 सीट पर जीत हासिल की थी। यह जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
Sun Nov 03 2024 02:10:05 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करेंगे शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार यानि आज झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनाव घोषणापत्र जारी करेंगे और तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वह दिन में घाटशिला, बरकट्ठा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्रों में तीन जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।