डीजी सिविल डिफेंस विवेक श्रीवास्तव ने बताया, “हम नियमित रूप से जिलों में सिविल डिफेंस अभ्यास करते रहे हैं, लेकिन इस बार यह पूरे भारत में होगा। अभ्यास कुछ दिनों तक चल सकता है।” सुरक्षा ड्रिल से जुड़ी यह एडवाइजरी पाकिस्तानी आतंकवादियों के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी करने के बाद आई है, जिसमें एक नेपाली नागरिक सहित 26 लोग मारे गए थे