India China Relations: चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने यह भी कहा, “हमारे प्रधानमंत्री एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होने चीन आ रहे हैं, इसलिए आज की चर्चा और भी अहम है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त और 1 सितंबर को तियानजिन में होने वाले शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह उनकी यात्रा की पहली आधिकारिक पुष्टि है