India VS Australia Test – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच होगा. दोनों ही टीमों के लिए ये मैच काफी अहम रहने वाला है, क्योंकि सीरीज फिलहल 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में दोनों ही टीमों की नजर सीरीज में बढ़त लेने पर रहेगी. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने मेलबर्न में जमकर प्रैक्टिस की है. भारतीय बल्लेबाज इस दौरे पर अभी तक ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके हैं. ऐसे में मेलबर्न टेस्ट से पहले एक बड़ा फैसला लिया, जो ऑस्ट्रेलिया को हराने में अहम भूमिका निभा सकता है.