IND vs NZ Test Day 2 – दूसरे दिन एक बार फिर से बेंगलुरु में काले बादलों का साया था लेकिन इंद्रदेव की इतनी कृपा थी कि आज बारिश नहीं हो रही थी। इसी बीच आखिरकार मुकाबला का टॉस हुआ जहां रोहित शर्मा ने एक ऐसा फैसला कर लिया जिसको देखकर सभी चौंक उठे। घने काले बादलों के अंदर और ओवरकास्ट कंडीशन में रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुवात इतनी ख़राब रही की दुसरे दिन के लंच तक भारत ने 34 के स्कोर पर 6 विकेट खो दिए | रोहित शर्मा, विराट कोहली, के एल राहुल सब बल्लेबाज़ पूरी तरह से फ्लॉप रहे | भारत के 4 बल्लेबाज कोहली, राहुल, जडेजा, सरफ़राज़ अपना खाता तक नहीं खोल पाए और 0 पर आउट हुए |