IND vs NZ T20 Match Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। पांच मैचों सीरीज में टीम इंडिया 3-1 की बढ़त बनाए हुए है। पांचवें मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड पहले गेंदबाजी करेगी