IND vs NAM Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपनी दूसरी जीत दर्ज करते हुए नामीबिया को 93 रन से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पांड्या ने 52 रन की शानदार पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में हार्दिक ने 2 विकेट भी लिए