IND vs ENG, 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। पहला टेस्ट जीतने के बाद जहां इंग्लैंड की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है, वहीं टीम इंडिया इस मैच में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय प्लेइंग इलेवन के कॉम्बिनेशन पर काफी सवाल उठे थे और अब दूसरे टेस्ट को लेकर भी संशय बरकरार हैं।