IND vs ENG 2nd Test: टीम इंडिया के होटल के पास एक संदिग्ध पैकेट मिलने से हड़कंप मच गया है। भारतीय खिलाड़ियों को होटल से बाहर निकलने पर रोक लग गई है। बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के होटल के पास एक संदिग्ध पैकेज मिलने से पुलिस को पूरे इलाके में घेराबंदी करनी पड़ी। यह पैकेज सेंटेनरी स्क्वायर के पास पाया गया। इसके कारण स्थानीय पुलिस ने इलाके को सील कर दिया और इमरजेंसी जांच शुरू कर दी