भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के अनुसार इंग्लैंड की परिस्थितियों में निरंतरता बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से पहले टीम को लाल गेंद से खेलने का कम मौका मिला जिससे वह थोड़ा नर्वस हैं. लॉर्ड्स में चल रहे वर्ल्ड टेस्ट फाइनल में तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी कुछ सीखा जा सकता है.