IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को डेब्यू का मौका दे सकती है। अर्शदीप ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन वह टी20 टीम में डेथ ओवरों के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं और वनडे में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में उन्हें पहली बार टेस्ट कैप मिल सकती है। भारत की टीम अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के इरादे से शार्दुल ठाकुर की जगह नितीश कुमार रेड्डी को शामिल कर सकती है।