(खबरें अब आसान भाषा में)
भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के चेपॉक में खेले जा रहे टेस्ट का आज (शुक्रवार) को दूसरा दिन है। दूसरे दिन बांग्लादेश की टीम महज 149 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट बुमराह ने लिए। बुमराह ने चार विकेट लिए, जबकि सिराज, आकाश दीप और जडेजा ने 2-2 विकेट झटके।