भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में जारी दूसरे टेस्ट का आज (शनिवार) तीसरा दिन है। भारत ने बांग्लादेश को 515 रनों का लक्ष्य दिया है, भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी भारत ने 287/4 के स्कोर पर घोषित की। भारत की ओर से दूसरी पारी में पंत और गिन ने जबरदस्त शतक जड़े।