India vs Australia Highlights: पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जब टीम इंडिया पहली पारी में 150 रनों पर ढेर हो गई थी तो किसी ने नहीं सोचा था कि यहां से भारत मैच जीत सकता है, लेकिन भारत ने पलटवार कर दिया. चौथे दिन भारत ओप्टस में विजेता बना और मेजबान टीम को 295 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की और सभी को हैरान कर दिया। सभी को हैरानी है कि कैसे टीम इंडिया ने ये जीत हासिल की। इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने इसका कारण बताया है.