IND vs AUS Match Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा। सीरीज में पहला और दूसरा मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-0 से आगे है। भारतीय टीम इस मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज पर क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी