IND vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 168 रन का टारगेट दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने 48 रन से मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इस सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है