IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है। पैट कमिंस पीठ की चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं है। कमिंस की जगह ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श को दी गई है। भारत के खिलाफ वनडे मुकाबलों की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी तो वहीं टी20 मुकाबले 29 अक्टूबर से शुरू होंगे