गौहर अली खान ने भरोसा जताया कि 11 जून का दिन इमरान खान और उनकी पत्नी के लिए अहम होगा और उन्हें जमानत मिल सकती है। हालांकि उन्होंने इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। इस्लामाबाद हाई कोर्ट (IHC) ने अल-कादिर ट्रस्ट केस में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की सजा के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई को 11 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है