IMD Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यूपी, बिहार और पूर्वोत्तर के सात राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्व भारत में मानसून के आने के बाद से ही कई इलाकों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसके अलावा, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और तमिलनाडु में लू चलने का खतरा बना हुआ है