IMD Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को इस वीकेंड पर गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और आंधी-तूफान के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। हालांकि, पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सप्ताह की शुरुआत से तापमान में फिर से तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।