IMD Rain Alert: मौसम के लिहाज से अगले 3 से 4 दिन काफी अहम हैं। आईएमडी ने उत्तर भारत के साथ देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने के संकेत दिए हैं। खासकर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने के साथ बारिश का पूर्वानुमान है