Weather Forecast, IMD Rain Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए सोमवार और मंगलवार को ‘येलो अलर्ट’ जारी कर क्षेत्र में आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज तेज हवाएं चलने की संभावना है